फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिज पर चांद के दीदार को उमड़ी सुहागिनें

Sun, 12 Oct 2014 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शनिवार रात 8:30 बजे हजारों सुहागिनों ने चांद का दीदार किया। पति की दीर्घायु के लिए दिन भर निर्जल रहकर सुहागिनों ने चांद का दीदार होते ही पति की पूजा कर करवाचौथ का व्रत तोड़ा।
विज्ञापन


शनिवार शाम सात बजे के बाद से ही रिज मैदान में सजधज पर महिलाओं का आना शुरू हो गया।

भारी भीड़ होने से रिज मैदान में तिल धरने को जगह नहीं बची थी। हिल्स क्वीन शिमला में सबसे पहले रिज मैदान पर चांद का दीदार होता है। ऐसे में उपनगरों से भी महिलाएं अपने पति के साथ रिज मैदान पहुंची थीं।

शनिवार शाम 6 बजे से लेकर 8.30 बजे तक ब्राइडल शो, नृत्य, बेस्ट करवाचौथ कपल और बेस्ट ड्रेस ब्राइड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन, रेडक्रास सोसायटी हास्पिटल वेलफेयर और टैलेंट एंड स्प्रिट संस्था ने रिज मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया।

रंगोली स्पर्धा के जूनियर वर्ग में आंचल प्रथम और वैष्णवी तथा कीर्ति द्वितीय सीनियर में तनु प्रथम और निधि द्वितीय, मेहंदी स्पर्धा में वृज सूद, शिवांगी, तनुश्री, हिमांशी, गायत्री अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें