फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह के लिए बंद हो जाएंगे कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट

Thu, 29 Nov 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट 30 नवंबर को बंद होंगे। हर वर्ष की भांति इस बार भी मार्गशीर्ष 15 देसी तारीख को कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट पूजा-अर्चना और हवन के उपरांत बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट 14 अप्रैल, 2019 तक बंद रहेंगे। पांच माह बंद रहने के बाद वैशाखी के दिन मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनों के लिए खुलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक स्वामी मंदिर के मुख्य पुजारी मचलू राम शर्मा ने बताया कि शिव पुत्र कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट मार्गशीर्ष 15 देशी यानी 30 नवंबर को बंद होंगे और 14 अप्रैल वैशाखी के दिन फिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे। कार्तिक स्वामी के मंदिर में काफी तादाद पर भक्त मन्नतें मांगने और पूरी होने पर आते हैं। कहा कि लौहाल-स्पीति से पैदल यात्रा कर श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। साथ ही कई भक्त पवित्र कैलाश की परिक्रमा के दौरान कार्तिक स्वामी के दर्शन करके यात्रा का पुण्य कमाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें