नेहा, अखिल, वैभव, साहिल, केतन और भव्य उपाध्यक्ष चुुने अमर उजाला ब्यूरो शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज की नई कार्यकारिणी का गठन कर साहिल ठाकुर को इकाई मंत्री और करण ठाकुर को अध्यक्ष चुना है।
बैठक में विशेष रूप में विश्वविद्यालय के संगठन मंत्री गौरव ने चुनाव अधिकारी के रूप में शिरकत की। इसके अलावा इकाई मंत्री आशीष भी मौजूद रहे। बैठक में वशिष्ठ अतिथि गौरव ने संगठन के इतिहास के बारे में बताया। नवनिर्वाचित इकाई अध्यक्ष ने कहा कि उनकी कार्यकारिणी संस्थान में आम छात्रों को पेश आने वाली समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाएगी। कार्यकारिणी में नेहा वर्मा, अखिल ठाकुर, वैभव धीमान, साहिल ठाकुर, केतन कपूर, भव्य इकाई उपाध्यक्ष चुुने गए। इनके अलावा जागृत शर्मा, पारशुल, दक्ष, कोमल, अक्षय सह सचिव, ईशिता ठाकुर छात्रा प्रमुख, अंजलि शर्मा सह छात्रा प्रमुख बनाई गईं। त्रियांशु राणा, अंकिता, सुजाता, पलक, शिवांश, जसवाल, सोनिका संयोजक और सह संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी गई। आर्यन कौंडल और चेतन वर्मा को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है।