फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: पीछे धमाके होते थे और योगेंद्र मां से कहते कहते सब ठीक है, भाई भूपेंद्र ने सुनाई दास्तां

Fri, 26 Jul 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा विभू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।

सार

ज्वालामुखी के अंब पठियार के जवान योगेंद्र कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। योगेंद्र के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कभी-कभार माता जी से योगेंद्र बात करता था तो धमाकों की आवाज आती थीं पर वह सबको यही दिलासा देता था कि सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
शहीद ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल युद्ध में प्राण की आहुति देने वाले ज्वालामुखी के अंब पठियार के जवान योगेंद्र बेहद साहसी थे। योगेंद्र के भाई भूपेंद्र सिंह कहते हैं कि युद्ध के दौरान कभी-कभार माता जी से योगेंद्र बात करता था तो धमाकों की आवाज आती थीं पर वह सबको यही दिलासा देता था कि सब कुछ ठीक है। लड़ाई खत्म होने के बाद वह जल्द घर आएगा, पर होनी को कौन टाल सकता है। भूपिंद्र सिंह वन विभाग में डिप्टी रेंजर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उस समय फोन की सुविधा कम थी। चिट्ठियों से ही सूचना आती थी।

विज्ञापन


योगेंद्र सिंह के घर पर बलिदान होने की सूचना 28 जुलाई को मिली। वह भी उनके चाचा के यहां किसी दोस्त ने सूचना पहुंचाई। 30 जुलाई को उनका पार्थिव शरीर ज्वालामुखी के अंब पठियार के घर राजकीय सम्मान के साथ पहुंचाया गया। 31 जुलाई को उनका दाह संस्कार हुआ था। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए उनके भाई ने जो कुर्बानी दी है देश उसे कभी नहीं भूल पाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें