फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब रहते थे कानूनगो, सस्पेंड कर घर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तर से अकसर गायब रहने वाले भरवाईं उप तहसील कार्यालय के कानूनगो प्रेम सिंह को जिलाधीश ने सस्पेंड कर दिया है। नायब तहसीलदार भरवाईं की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार भरवाईं ने यह रिपोर्ट भी डीसी को प्रस्तुत की थी कि उक्त कार्यालय कानूनगो 19 मई, 2014 से लगातार बगैर किसी सूचना के गैरहाजिर चले रहे हैं। यही नहीं, पहले भी कई दफा इसी तरह वह कार्यालय से गैरहाजिर पाए जाते रहे हैं।

नायब तहसीलदार ने यह शिकायत भी की थी कि उक्त कर्मचारी ने सारा सरकारी रिकॉर्ड अपनी अलमारी में रखा है, जिस पर ताला लगाकर वह कई दिन कार्यालय नहीं आते।

गैरहाजिर होने से काम हो रहा था बाधित

इस कारण अपने राजस्व संबंधी कायों के लिए उपतहसील में आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही जो जरूरी डाक सरकार की तरफ से आती है, उसे भी उक्त कर्मचारी अपने पास ही रख लेता है और समय पर उसका जवाब भी नहीं दिया जाता है।

इस वजह से नायब तहसीलदार ने जिलाधीश को उक्त कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया था। इसके अलावा भी बहुत सारे लोगों की इस तरह की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

इसमें भी उक्त कार्यालय कानूनगो के अनुपस्थित रहने के कारण उनके राजस्व कार्य लंबित पड़े रहने की शिकायत की गई।
विज्ञापन

डीसी ने लिया शिकायतों का संज्ञान

जिलाधीश ने इन तमाम शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए उक्त कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ सेवा अधिनियम 14 के तहत जांच के आदेश दिए हैं।

इससके साथ ही उपरोक्त निलंबन की अवधि के दौरान फील्ड कानूनगो भरवाईं को कार्यालय कानूनगो का अतिरिक्त पदभार दिया गया है, जिससे सरकारी कामकाज में बाधा न पहुंचे।

इस कार्रवाई के बाद लोगों का कहना है कि ऐसे अफसरों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहनी चाहिए ताकि उन्हें सबक मिले और जनता के काम बाधित न हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें