चन्नी शनिवार शाम को विशेष विमान से दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उन्हें हिमाचल पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गगल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद चन्नी योल के पास एक पांच सितारा होटल में आराम के लिए गए। करीब 8:30 बजे वह परिजनों सहित रानीताल के पास बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे।
वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शनिवार को बगलामुखी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां अपने परिवार के साथ हवन-यज्ञ किया। चन्नी शनिवार शाम को विशेष विमान से दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उन्हें हिमाचल पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गगल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद चन्नी योल के पास एक पांच सितारा होटल में आराम के लिए गए। करीब 8:30 बजे वह परिजनों सहित रानीताल के पास बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। सूत्रों के अनुसार चन्नी ने बगलामुखी मंदिर में हवन-यज्ञ में हिस्सा लिया। यह हवन-यज्ञ शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जब से चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू और उनके बीच लगातार शीत युद्ध चला हुआ है। कुछ माह में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दोबारा मुख्यमंत्री बनने की चाहत और राजनीतिक शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए चन्नी बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे हुए हैं। चन्नी ने कहा कि वह बगलामुखी मंदिर में हाजिरी लगाने आए हैं। बगलामुखी मंदिर में कई बड़े नेता और हस्तियां हवन-यज्ञ करवा चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री शिल्पा और उनके पति राजकुंद्रा भी यहां हवन-यज्ञ करवा चुके हैं।