फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क धंसने से 200 फीट गहरे नाले में गिरा सिलेंडर से भरा ट्रक, चालक घायल

Thu, 01 Aug 2024 04:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।

सार

जिला कांगड़ा के मुंगल पंचायत के रोपा गांव के पास सिलेंडरों से भरा एक ट्रक करीब 200 फीट नीचे नाले में गिर गया। हादसे में चालक घायल हुआ है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड लंबागांव की मुंगल पंचायत के रोपा गांव के पास गुरुवार सुबह आठ बजे के करीब सिलेंडरों से भरा एक ट्रक करीब 200 फीट नीचे नाले में गिर गया। इसके चलते ट्रक चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल चालक की पहचान मुनीष कुमार (37) गांव वनगढ़ डाकघर जठेडी तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे के करीब ऊना से बैजनाथ को गैस सिलेंडरों को ले जा रहा ट्रक जैसे ही मुंगल पंचायत के रोपा गांव के पास पहुंचा तो सड़क के ऊपर से लहासा गिरना शुरु हो गया। ट्रक चालक ने अपने बचाव के लिए जैसे ही ट्रक को सड़क से दूसरी तरफ करने की कोशिश की, तो बरसात के कारण सड़क ही धंस गई। इसके बाद ट्रक लुढ़कता हुआ करीब 200 फीट गहरे नाले में जा पहुंचा। ट्रक के नीचे गिरने से एक जोरदार धमाका हुआ, जिसे सुन आसपास के लोग वहां पहुंच गए। घायल चालक को सिविल अस्पताल जयसिंहपुर लाया गया। जहां से उसको प्राथमिक उपचार के बाद पालमपुर रेफर कर दिया गया है।

लंबागांव पुलिस भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच कर रहे लंबागांव पुलिस के एएसआई कर्मचंद ने बताया कि लहासा गिरने व सड़क धंसने के कारण यह हादसा पेश आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अपनी आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है । मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें