फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शतरंज में हमीरपुर का कार्तिक और पलक बनीं चैंपियन

Mon, 08 Jan 2024 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

सीनियर वुमन में हिम एकेडमी हमीरपुर की पलक ठाकुर ने प्रथम, ऐम एकेडमी स्कूल जयसिंहपुर की हर्षिता ठाकुर ने द्वितीय, लॉरिट कॉलेज कथोग की कनिका शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
शतरंज में विजेता रहे खिलाड़ी मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ज्वाला चैस क्लब की ओर से एक दिवसीय लोहड़ी स्पेशल रैपिड स्टेट चैस टूर्नामेंट का आरएनटी स्कूल ज्वालामुखी में आयोजन किया गया। इसमें जिलों से 124 प्रतिभागियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ रिटायर्ड उप निदेशक शिक्षा विभाग राजेश कौशल ने किया। सीनियर वर्ग में हमीरपुर कॉलेज के कार्तिक ठाकुर ने प्रथम, आरएनटी स्कूल ज्वालामुखी के सतीश कुमार ने द्वितीय, एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के यथार्थ ने तृतीय, डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी के दीक्षित शर्मा ने चतुर्थ और हमीरपुर कॉलेज के शिवांग शर्मा ने पांचवां स्थान हासिल किया। सीनियर वुमन में हिम एकेडमी हमीरपुर की पलक ठाकुर ने प्रथम, ऐम एकेडमी स्कूल जयसिंहपुर की हर्षिता ठाकुर ने द्वितीय, लॉरिट कॉलेज कथोग की कनिका शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञापन



अंडर-14 ओपन में डीएवी भरोली स्कूल के अंश मेहरा ने प्रथम, शिवालिक स्कूल ज्वालामुखी के आयुष्मान ठाकुर ने द्वितीय, डीएवी देहरा के विहान ने तृतीय स्थान पाया। अंडर-14 गर्ल्स मुकाबले में आर इंटरनेशनल स्कूल चिड़गांव की आरुषि ठाकुर ने प्रथम, केंद्रीय विद्यालय होल्टा पालमपुर की कुशानी धीमान ने द्वितीय, डीएवी भरोली की इशाना शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। लॉरेट स्कूल की सिया धीमान और अचीवर हब स्कूल दाड़ी के रयान लखनपाल को यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। डोला खरियाना स्कूल के अभय ठाकुर, कन्या स्कूल ज्वालामुखी की संजना और केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के आदित्य कौंडल को सरकारी स्कूल की श्रेणी में बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। मुख्यातिथि के रूप में बोहन भाटी के पूर्व पंचायत प्रधान कमल कुमार ने शिरकत की और विजेताओं को इनाम बांटे। इस मौके पर ज्वाला चैस क्लब के प्रधान मोहिंदर कुमार, सचिव वंदना धीमान, रमेश कुमार, डीसी जगोत्रा, विकास धीमान, दविंद्र कुमार, राकेश कुमार, संदीप रियाल्च, संदीप बहल, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें