यह थाने, चौकियां आएंगे देहरा पुलिस जिला के अधीन
नया पुलिस जिला बनने पर देहरा पुलिस अधीक्षक के अधीन देहरा और ज्वालाजी उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसडीपीओ), ज्वालाजी एसडीपीओ के 3 थाने, जवालामुखी सदर, रक्कड़ और खुंडियां तथा दो पुलिस चौकियां लगडू और मझीण आएंगी। इसी तरह देहरा के 2 पुलिस थाने देहरा सदर और हरिपुर तथ 3 पुलिस चौकियां डाडासीबा, रानीताल और संसारपुर टैरेस भी पुलिस अधीक्षक देहरा में शामिल होंगी। कांगड़ा पुलिस जिले में अब बैजनाथ, पालपमुर, कांगड़ा तथा धर्मशाला सदर चार डीएसपी कार्यालय, 13 पुलिस थाने और 11 पुलिस चौकियां रह जाएंगी।
देहरा को पुलिस जिला बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बारे में रिपोर्ट बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजी गई है। देहरा के अधीन देहरा और ज्वालामुखी दोनों विधानसभा क्षेत्रों के पांच थाने, पांच पुलिस चौकियां और दो डीएसपी कार्यालय आएंगे- हितेश लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा।