फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुरजपुर में 82 कैन स्पिरिट और 9 लाख नकदी पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Apr 2024 10:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा)

सार

नूरपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि थाना डमटाल के अंतर्गत गांव सुरजपुर में एक व्यक्ति बाहरी राज्यों से स्पिरिट लाकर उसे गांव छन्नी बेली में अवैध शराब बनाने के लिए सप्लाई करता है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के बीच नूरपुर के डमटाल थाना के सुरजपुर गांव में एक घर से पुलिस ने 82 कैन स्पिरिट और 9,09,450 रुपये की नकदी सहित एक व्यक्ति को धरा है। पता चला है कि आरोपी शराब माफिया को स्पिरिट बेचता था। वे इसमें पानी मिलाकर लोगों को पिलाते थे। आरोपी की पहचान राकेश्वर सिंह निवासी सुरजपुर के तौर पर हुई है। नूरपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि थाना डमटाल के अंतर्गत गांव सुरजपुर में एक व्यक्ति बाहरी राज्यों से स्पिरिट लाकर उसे गांव छन्नी बेली में अवैध शराब बनाने के लिए सप्लाई करता है।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर लंबे समय से नजर रखी थी। पुलिस को जब इस मामले की पुख्ता सूचना मिली तो आरोपी के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी ने अपने घर की जमीन में तहखाना बनाकर उसमें कैन रखे थे। जगह-जगह कैमरे भी लगाए थे। पुलिस ने छानबीन करने पर जमीन फर्श के नीचे तहखाना से स्पिरिट के 82 कैन बरामद किए। इसमें 3280 लीटर स्पिरिट की मात्रा बताई जा रही है। आरोपी के पास से 9,09,450 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।

एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपी करीब चार साल से ये कारोबार कर रहा था। यह स्पिरिट आरोपी हरियाणा से करीब दो ढाई हजार रुपये के हिसाब से लेकर आता था और तीन से चार हजार रुपये में इसको गांव छन्नी बेली में अलग-अलग लोगों को बेचता था। इस स्पिरिट में यह शराब माफिया पानी डालकर लोगों को पिलाते थे। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें