एसएचओ जवाली प्रीतम सिंह जरियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के आधार पर हरनोटा ठेके से चोरी हुई 85 पेटियों में से 21 पेटी को ढसोली नलकूप से बरामद किया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह शराब यहां पर किसने पहुंचाई और चोरी हुई शेष शराब की पेटियां कहां पर हैं।