फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बैंक भर्ती: अब 22 नवंबर को नहीं होगी लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भर्ती की लिखित परीक्षा अब 22 नवंबर को नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रशासनिक कारणों के चलते लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। शिक्षा बोर्ड ने अब लिखित परीक्षा दिसंबर में करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा ने लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव होने की पुष्टि की है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव में प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है।
विज्ञापन

दिसंबर में इस तारीख को होगी परीक्षा

शिक्षा बोर्ड ने अब लिखित परीक्षा 6 दिसंबर को करवाने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव में प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है। केसीसी बैंक स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से 154 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित करवा रहा है।

करीब एक लाख से ज्यादा बेरोजागार युवाओं ने केसीसी बैंक में नौकरी के लिए शिक्षा बोर्ड में ऑनलाइन आवेदन किया है। शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से बेरोजगार युवाओं को लिखित परीक्षा की तैयारी करने में करीब आधा माह और मिल जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें