कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के 154 पदों के लिए लिखित परीक्षा रविवार को होगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से करवाई जा रही इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 193 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
वहीं विभिन्न पदों के लिए यह परीक्षा विभिन्न चरणों में एक ही दिन होगी। बोर्ड के जारी शेड्यूल के अनुसार ग्रेड-3 ऑफिसर के लिए सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक परीक्षा ली जाएगी।
वहीं ग्रेड-4 क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर की कॉमन परीक्षा 1:00 से 3:00 और नॉलेज ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा 3:30 से 4:00 बजे तक होगी।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र अपलोड कर सकते हैं।