केसीसी बैंक करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को नए डेबिट कार्ड जारी करेगा। उपभोक्ताओं से पुराने डेबिट कार्ड वापस लिए जाएंगे। बैंक की ओर से पहले दिए गए डेबिट कार्ड सिर्फ केसीसी बैंक में ही चलते थे। इसके चलते ग्राहक अन्य बैंक एटीएम से पैसा नहीं निकलवा पाते थे।
इसी के चलते केसीसी बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए नए डेबिट कार्ड जारी किए हैं। ये डेबिट कार्ड देश के सभी बैंक एटीएम में चलेंगे। यह डेबिट कार्ड रुपये कंपनी के होंगे। केसीसी बैंक प्रबंधन ने नए डेबिट कार्ड प्रदेश भर की सभी शाखाओं को भेजना शुरू कर दिए हैं।
केसीसी बैंक की प्रबंध निदेशक राखिल काहलों ने बताया कि पुराने डेबिट कार्ड से उपभोक्ता परेशानी झेल रहे थे। देश के अन्य बैंक एटीएम में केसीसी का डेबिट कार्ड नहीं चलता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए बैंक प्रबंधन ने नए डेबिट कार्ड जारी करने का फैसला लिया गया।
प्रदेश के करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को नए डेबिट कार्ड जारी होंगे। हिमाचल की सभी बैंक शाखाओं को नए डेबिट कार्ड भेजे जा रहे हैं। केसीसी बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है। आने वाले दिनों में कुछ और नई सुविधाएं ग्राहकों को दी जाएंगी।