फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: भाई-बहन का रिश्ता हुआ तार-तार, मायके में रह रही महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Mon, 14 Oct 2024 11:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आलमपुर (कांगड़ा)

सार

कांगड़ा जिले में पुलिस चौकी आलमपुर के तहत भाई-बहन के रिश्ता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस चौकी आलमपुर के तहत भाई-बहन के रिश्ता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भाई ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया। अब पीड़ित गर्भवती है। इस संबंध में पीड़िता की भाभी ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।  पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी कुछ वर्ष पहले जयसिंहपुर क्षेत्र में हुई थी। लेकिन महिला पिछले चार वर्ष से अपने मायके में ही शादीशुदा भाई के घर रहती है। पीड़ित महिला के दो बच्चे हैं। पीड़िता का आरोपी भाई भी दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी ज्यादातर अपने मायके में ही रहती है।

विज्ञापन


   पीड़ित महिला ने रविवार को अपनी भाभी को सारी बात बताई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार छह माह पहले जब उसकी भाभी  मायके में थी तो सगे भाई ने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके पेट में जो बच्चा है, वह उसी का है। इस संबंध में पीड़िता की भाभी ने रविवार रात को ही आलमपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी। वहीं लंबागांव के पुलिस एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टी डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें