फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कांगड़ा और बिलासपुर को जल्द मिल सकते हैं मंत्री, सुक्खू केंद्रीय नेतृत्व से कर सकते हैं मंत्रणा

Thu, 22 Jun 2023 10:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में कांगड़ा और बिलासपुर जिलों को जल्द मंत्री मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा एक दिन आगे टल गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा और बिलासपुर जिलों को जल्द मंत्री मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा एक दिन आगे टल गई है। सुक्खू गुरुवार को इस संबंध में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से मंत्रणा कर सकते हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली में थे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से बातचीत नहीं की। उन्होंने बुधवार को अपने कुछ व्यक्तिगत कार्य निपटाए। वह गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भेंट कर सकते हैं।

विज्ञापन


वह उनसे मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं। वर्तमान में सबसे बडे़ जिला कांगड़ा से एक ही मंत्री चंद्र कुमार हैं। यहां से दो मंत्रियों की नियुक्ति की सुगबुगाहट फिर से शुरू हो गई है। इनमें से एक मंत्री सामान्य वर्ग और एक अन्य आरक्षित वर्ग से बनाए जा सकते हैं। कांगड़ा से अभी नाम तय नहीं हैं। इस संबंध में पहेलियां ही बुझाई जा रही हैं। इसी तरह से एक अन्य मंत्री बिलासपुर से बनाए जा सकते हैं। बिलासपुर से मंत्री पद के लिए यह नाम घुमारवीं के कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी का चल रहा है। इसके अलावा बोर्डों-निगमों में भी अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की नियुक्तियां की जा सकती हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें