फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कारोबार में उतरा बॉलीवुड क्वीन कंगना का परिवार

Wed, 10 Apr 2019 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय ठाकुर, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
- फोटो : instagram
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत का परिवार अब फिल्मों के अलावा होटल व्यवसाय में भी हाथ आजमाने जा रहा है। कंगना की मैनेजर और बहन रंगोली चंदेल ने मनाली में एक सितारा होटल का निर्माण किया है। नवरात्रों के दौरान होटल का शुभारंभ कर दिया गया है। रंगोली ने सोशल मीडिया में इसका प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है। उन्होंने दोस्तों और जानने वालों से मनाली में उनके होटल में ठहरने का आग्रह भी किया है।

विज्ञापन


बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने मनाली की आबोहवा से प्रभावित होकर लंदन की बजाय मनाली में बसने का फैसला लिया है। पिछले साल ही मनाली में बंगले का निर्माण कर उन्होंने गृह प्रवेश किया। इसके बाद उनकी बहन रंगोली ने भी मनाली में जमीन खरीदी। अब यहां एक होटल बनकर तैयार हो गया है। स्थानीय को-ऑर्डिनेटर रह चुके अनिल कायस्था का कहना है कि बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों को मनाली खूब पसंद आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें