फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना की सुरक्षा बढ़ाए केंद्र सरकार, पिता अमरदीप ने जताई चिंता

Sat, 05 Sep 2020 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
kangana - फोटो : instagram
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के पिता अमरदीप ने केंद्र सरकार से अपनी बेटी को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुंबई में शिवसेना के सांसद की टिप्पणी से उन्हें चिंता सता रही है। ऐसे में उनका सरकार से आग्रह है कि उनकी बेटी की सुरक्षा बढ़ाई जाए। उधर, सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने भी कंगना के पिता की बात का समर्थन करते हुए कंगना को सुरक्षा प्रदान करने की केंद्र सरकार से मांग की है।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि शिवसेना के सांसद संजय राउत संकीर्ण सोच का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कंगना के बयान को सही ठहराते हुए कहा कि मुंबई किसी के बाप की जागीर नहीं है। मुंबई पर सबका हक है। कहा कि हिमाचल की जनता कंगना के साथ है। कंगना को मिल रही धमकियों को देखते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार कंगना को उचित सुरक्षा प्रदान करे। बता दें कि अभिनेता राजन सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में दिए गए बयानों से कंगना और शिव सेना में विवाद छिड़ गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

बीते दिन बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने महाराष्ट्र में सत्तासीन शिवसेना के सांसद संजय राउत पर उन्हें धमकाने के आरोप के बाद कहा था कि वे मुंबई आ रही हैं। किसी में हिम्मत है तो रोक लें। कंगना ने सोशल मीडिया में नौ सितंबर को मुंबई जाने का फैसला लिया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस नहीं आने के लिए धमकी दे रहे हैं। इसलिए 9 सितंबर को मुंबई की यात्रा करने का फैसला किया है। मैं उस समय पोस्ट करूंगी, जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी। कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया में शिवसेना संजय राउत ने उन्हें मुंबई न आने की खुली धमकी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें