फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के पिता बोले, कुछ लोगों को रास नहीं आ रही बेटी की कामयाबी

Sun, 01 May 2016 12:01 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
अमरदीप रणौत ने बताया कि इन विवादों का कंगना पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
हिमाचल के छोटे से कस्बे से मायानगरी मुंबई में धाक जमाने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत की सफलता कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। वे बेवजह बयानबाजी कर कंगना को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। इससे हिमाचल को गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन


यह बात बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के पिता अमरदीप रणौत ने अमर उजाला से बातचीत में कही। दिनोंदिन बुलंदियों को छू रहीं सुपर स्टार कंगना इन दिनों अभिनेता ऋतिक रोशन मामले और अध्ययन सुमन के बयान से सुर्खियों में हैं।

अमरदीप रणौत ने बताया कि इन विवादों का कंगना पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वह इन दिनों बॉलीवुड फिल्म रंगून की शूटिंग में व्यस्त हैं। महज कुछ सालों में सफलता की बुलंदियों को छूने वाली कंगना वर्तमान में बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों को कंगना का पहाड़ी होना रास नहीं आ रहा

कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने कहा कि बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोग उनकी बेटी कंगना को विवादों में लपेट रहे हैं।
कंगना मूलतया प्रदेश के मंडी जिले के भांबला क्षेत्र से संबंध रखती हैं। उनके घर का निर्माण कार्य मनाली के सिमसा में चल रहा है। कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने कहा कि बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोग उनकी बेटी कंगना को विवादों में लपेट रहे हैं।

इन्हें नेशनल अवार्डों की झड़ी लगा चुकीं कंगना का पहाड़ी होना रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी इन विवादों को पीछे छोड़कर अपने काम में व्यस्त हैं। अमरदीप रणौत भी वर्तमान में मुंबई में हैं। वह तीन मई को कंगना को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों मिलने से जा रहे नेशनल अवार्ड समारोह के लिए मुंबई पहुंचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें