हवन-पूजन करवाने के बाद कंगना के बंगले की नींव का पहला पत्थर रखते पिता अमनदीप।
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत पहले इंग्लैंड में बसना चाहती थीं। लेकिन, जब उन्होंने मनाली की खूबसूरत वादियों को निहारा तो यहीं बसने की ठान ली। यह खुलासा खुद उनके पिता ने किया है। पिता अमरदीप रणौत ने पहले नवरात्र पर विधिवत तरीके से शुक्रवार को हवन-पूजन करवाने के बाद कंगना के बंगले की नींव का पहला पत्थर रखा।
नींव का पत्थर रखने कंगना स्वयं आ रही थीं। लेकिन किन्हीं कारणों से वे नहीं पहुंच पाईं। पिता ने व्हाट्स एप पर उन्हें शिलान्यास की फोटो भेजी। मनाली के सिरसा में कंगना का तीन मंजिला काष्टकुणी बंगले का निर्माण किया जा रहा है। अभिनेत्री कंगना अपने आशियाने के निर्माण कार्य का जायजा स्वयं पिता अमनदीप के माध्यम से ले रही हैं।