मई महीने में कंगना रणौत हिमाचल में शूटिंग के लिए आ सकती हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत देश-दुनिया में हिमाचल की झलक दिखाएंगी। ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वह जल्द ऐड फिल्म शूट करेंगी। हिमाचल की बेटी कंगना रणौत ने हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रपोजल मंजूर कर दिया है। कंगना रणौत मूलतया हिमाचल के मंडी जिले से संबंध रखती हैं। सरकार कंगना को हिमाचल का टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर बनाने की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गई है।
प्रदेश के सौंदर्य को विश्व के मानचित्र में प्रख्यात करने के लिए ऐड फिल्म बनाई जाएगी। शूटिंग के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों का चयन किया जाएगा। संभवतया मई महीने में कंगना रणौत हिमाचल में शूटिंग के लिए आ सकती हैं।
कंगना को सरकार ने हिमाचल का टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रपोजल दिया था। फरवरी में पर्यटन विभाग के निदेशक मोहन चौहान कंगना से मुलाकात करने मुंबई गए थे। बैठक के दौरान कंगना को हिमाचल का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव सौंपा था।