फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: कामधेनु दूध फिर दो रुपये महंगा, एक दिसंबर से लागू होंगे नए दाम

Tue, 29 Nov 2022 11:11 AM IST
Krishan Singh सुरेंद्र जम्वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

 प्रदेश के बिलासपुर की कामधेनु हितकारी मंच संस्था ने दूध के दाम में एक बार फिर दो रुपये प्रतिलीटर बढ़ोतरी कर दी। 1 दिसंबर से दूध के बढ़े हुए दाम लागू होंगे। 
विज्ञापन
कामधेनु दूध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की कामधेनु हितकारी मंच संस्था ने दूध के दाम में एक बार फिर दो रुपये प्रतिलीटर बढ़ोतरी कर दी। 1 दिसंबर से दूध के बढ़े हुए दाम लागू होंगे। हिमाचल के निचले क्षेत्रों बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू में अब 54 के बजाय 56 रुपये, जबकि ऊपरी क्षेत्रों शिमला, सोलन के अलावा चंडीगढ़ में 56 के बजाय अब 58 रुपये प्रतिलीटर दूध मिलेगा।

विज्ञापन


संस्था ने इससे पहले 3 मार्च को भी दो रुपये प्रतिलीटर दाम बढ़ाए थे। उसके बाद एक सितंबर को भी दूध महंगा किया था। कामधेनु हितकारी मंच के अध्यक्ष नानक सिंह ने कहा कि दूध के दामों में दो रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। दाम एक दिसंबर से लागू होंगे। संस्था ने दुग्ध उत्पादक परिवारों के हित को ध्यान में रखते हुए दाम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि पशुचारा और फीड की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को ध्यान में रखकर दूध महंगा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें