फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पना के सिर सजा मिस व्यास का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बास्केटबॉल मैदान में हर साल आयोजित होने वाला व्यास उत्सव संपन्न हो गया है। व्यास उत्सव 2015 में मिस एवं मिस्टर व्यास प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न इलाकों से आए युवक एवं युवतियों ने आकर्षक मॉडलिंग प्रस्तुत कर इस उत्सव में चार चांद लगा लिए। सौंदर्य प्रतियोगिता के तहत मिस व्यास का खिताब बिलासपुर की कल्पना के नाम रहा, जबकि चंडीगढ़ के नवी शर्मा मिस्टर व्यास चुने गए। विजेताओं को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक बंबर ठाकुर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सौंदर्य प्रतियोगिता में रिशु शर्मा रनरअप रहे। जबकि मिस व्यास स्पर्धा में सोनी ठाकुर को रनरअप का खिताब मिला। गौरतलब है कि उत्सव से पूर्व आयोजकों ने इस स्पर्धा में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। लेकिन, ऐन मौके पर महज ट्राफी देकर ही विजेताओं को चलता किया गया। समिति ने बाकायदा मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा था कि इस बार मिस्टर व मिस ब्यास के लिए समिति द्वारा 5000 व रनअप के लिए 2500 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

नहीं दिया नकद पुरस्कार

लेकिन, स्पर्धा के समाप्त होने के बाद विजेता प्रतिभागियों को समिति द्वारा नकद पुरस्कार नहीं दिया गया है। जिससे प्रतिभागियों में खासा रोष है। मिस्टर ब्यास बने नवी शर्मा ने बताया कि समिति ने उनसे कहा था कि विजेता को 5000 व उपविजेता को 2500 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

लेकिन, समिति ने प्रतिभागियों को ऐसा कह कर टाल दिया की उनके प्रायोजकों ने राशि नहीं दी। उधर, ब्यास नगर समिति के प्रधान कमलेंद्र कश्यप ने बताया कि नकद पुरस्कार स्टेट लेवल स्तर पर आयोजित प्रोग्राम में दिया जाना था। लेकिन, अन्य जिलों के प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। जिस कारण इनाम नहीं दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें