फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सनवारा में दरका पहाड़, दो घंटे फंसे रहे मुसाफिर

Wed, 09 Oct 2019 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह साढ़े छह बजे सनवारा के नजदीक अचानक पहाड़ दरक गया। इससे यातायात अवरुद्ध हो गया और एचएच के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सेब से लदे कई ट्रक और दशहरा उत्सव मनाने के बाद लौट रहे पर्यटक जाम में फंस गए।

विज्ञापन


दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोला जा सका लेकिन, चार किलोमीटर तक लगी वाहनों की लंबी लाइनों के कारण जाम खुलने में एक घंटा अतिरिक्त समय लग गया। 

सनवारा के नजदीक यूटर्न के पास करीब अढ़ाई सौ फीट ऊंचा पहाड़ अचानक दरकने से हाईवे पर बड़े-बड़े पत्थर आ गए और मार्ग बंद हो गया। हाईवे को बहाल करने के लिए भेजी जीआर कंपनी की मशीन भी जाम में फंस गई। करीब साढ़े आठ बजे मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन


जाम की वजह से हिमाचल और अन्य राज्य की बसें भी अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा लेट हो गईं। उधर, एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि कंपनी को जल्द जाम खोलने के निर्देश दे दिए गए थे। मार्ग पर अचानक पत्थर गिरने से यह जाम लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें