रितु नेगी सिरमौर जिले की शिलाई की रहने वाली हैं और वह रेलवे टीम की खिलाड़ी हैं। रोहित गुलिया भी इंडियन रेलवे की टीम के लिए ही खेलते हैं। दोनों ने पांवटा साहिब के एक होटल में सात फेरे लिए।
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी ने हरियाणा के स्टार कबड्डी खिलाड़ी रोहित गुलिया के साथ सात फेरे लिए। पांवटा साहिब के एक होटल में हुए विवाह समारोह में टीम इंडिया के लिए कई बार खेल चुके स्टार कबड्डी प्लेयर अजय ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी, हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष नीटू बारंटा, हिमाचल कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव और सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा, कबड्डी कोच पूर्ण ठाकुर के अलावा शिलाई के पूर्व भाजपा विधायक बलदेव तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
रोहित गुलिया के साथ हरियाणा के पानीपत से बरात में उनके कोच मेहर सिंह गुलिया के अलावा प्रो कबड्डी के कई खिलाड़ी भी पांवटा पहुंचे थे। रितु नेगी सिरमौर जिले की शिलाई की रहने वाली हैं और वह रेलवे टीम की खिलाड़ी हैं। रोहित गुलिया भी इंडियन रेलवे की टीम के लिए ही खेलते हैं।