फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ऋषि मार्कंडेय मंदिर परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन ये टीमें जीतीं

Wed, 22 Nov 2023 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

ऋषि मार्कंडेय मंदिर परिसर में लड़कों और लड़कियों की कनिष्ठ 49वीं राज्य स्तरीय की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में लड़कियों की 15 जबकि लड़कों की 18 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के ऋषि मार्कंडेय मंदिर परिसर में लड़कों और लड़कियों की कनिष्ठ 49वीं राज्य स्तरीय की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में लड़कियों की 15 जबकि लड़कों की 18 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कों के वर्ग में ऊना ने कांगड़ा, रूद्रा अकादमी ऊना ने खेलो इंडिया सेटर राजपुरा, शिमला ने कुल्लू, सिरमौर ने बिलासपुर रेड, राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर ने हमीरपुर, मंडी ने चंबा और भगेड़ अकादमी ने बिलासपुर ब्लू को हराया।

विज्ञापन


लड़कियों में कुल्लू ने ऊना, सिरमौर ने हमीरपुर, बिलासपुर रेड ने चंबा, साईं धर्मशाला ने शिमला, खेलो इंडिया राजपुर ने मंडी, राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर ने किन्नौर और सिरमौर से सोलन को हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से 13 करोड़ रुपये की लागत से बने ऋषि मार्कंडेय परिसर में इतना बड़ा आयोजन होना अपने आप में बड़ी बात है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभिन्न अकादमियों की टीमों के 149 खिलाड़ी लड़कियां और 192 लड़के भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर जिला एसोसिएशन महासचिव विजयपाल चंदेल, प्रधान दौलत राम ठाकुर, वरिष्ठ कोच मेहर सिंह वर्मा, प्रदीप शर्मा, ओम प्रकाश, रतनलाल ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें