फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस सूर्यकांत इस दिन लेंगे मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

Thu, 04 Oct 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार को हिमाचल उच्च न्यायालय के 23वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे। राज्यपाल देवव्रत आचार्य उन्हें दोपहर 12 बजे शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन


पौने एक बजे हाईकोर्ट में उन्हें गार्ड आफर ऑनर दिया जाएगा। दोपहर बाद हाईकोर्ट में फुल कोर्ट वेलकम होगा। जस्टिस सूर्यकांत का वीरवार देर रात पहुंचने का कार्यक्रम था। जस्टिस सूर्यकांत ने वर्ष 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की।

हरियाणा के जिला हिसार में मध्यवर्गीय परिवार में 10 फरवरी, 1962 को जन्मे जस्टिस सूर्यकांत ने वर्ष 1977 में गांव के स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की। वर्ष 1981 में राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज से स्नातक की। अब जस्टिस सूर्यकांत हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें