फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: जोसेफ

Mon, 11 Jan 2016 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सभी के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। रविवार को कांगड़ा के मटौर के समीपवर्ती कच्छयारी स्कूल में वन विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान से पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने शिरकत की। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। स्कूली बच्चों को वनों के महत्व, जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका एवं सहयोग की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को पौधरोपण की आवश्यकता, उपयोगिता एवं लक्ष्यों के बारे में भी अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों की राज्यस्तरीय पर्यावरण प्रतियोगिता में लिखे निबंधों एवं नारों में से श्रेष्ठ निबंध एवं नारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। वहीं न्यायाधीश कुरियन जोसेफ और अधिवक्ताओं की टीम ने कच्छयारी में पिछले वर्ष लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया। कुरियन जोसेफ और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी ने जामुन के पौधे रोपित किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विविध सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य सचिव यशवंत सिंह चौंगल ने बताया कि पिछले साल 5 लाख 90 हजार स्कूली बच्चों ने प्रदेश भर में 5 लाख 92 हजार पौधे लगाए। कार्यक्रम में जिला सत्र न्यायाधीश एसएल शर्मा, अतिरिक्त न्यायाधीश ज्योत्सना ढडवाल, उपायुक्त कांगड़ा रितेश चौहान, एसडीएम कांगड़ा देबा सवेता

बनिक, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव बाली सहित शरद लगवाल, सीजीएम विरेंद्र ठाकुर, एसीजीएम कांगड़ा अभय मंडयाल, जेएमआईसी प्रशांत नेगी, अशोक वत्सल, शिखा लखनपाल, श्रमिक न्यायालय के प्रिजाइडिंग जज केके शर्मा, वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, डीएफओ प्रदीप ठाकुर, एसीएफ सन्नी वर्मा, डीएसपी अशोक वर्मा, विज्ञान प्रौद्योगिकी एसओ सुनंदा पठानिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें