फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतानंद को मिल सकता है हिमाचल गौरव पुरस्कार

Mon, 11 Jan 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्केबाजी के जरिये देश व प्रदेश में हिमाचल पुलिस का नाम रोशन करने वाले कांस्टेबल गीतानंद का नाम डीजीपी ने 2016 के हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए सरकार को भेजा है। शासन को भेजे पत्र में डीजीपी ने कहा है कि गीतानंद ने विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल कर हिमाचल पुलिस के साथ साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन


हालांकि डीजीपी के इस पत्र के बाद आखिरी निर्णय शासन को लेना है। मंडी जिले में जन्मे गीतानंद वर्तमान में 3वीं आईआरबी में तैनात हैं। 2011 में हिमाचल पुलिस ज्वाइन करने के बाद से गीतानंद ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक हासिल किए। इनमें पिछले साल दिल्ली में हुई आल इंडिया पुलिस रेस्लिंग वेट लिफ्टिंग, जूडो, बाक्सिंग एंड जिमभनास्टिक कलस्टर 2014 प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इससे पहले 2013 में रांची में आयोजित ऑल इंडिया बाक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लिया और कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी वह पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें