फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal High Court CJ: जस्टिस अमजद 23 जून को संभालेंगे हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार

Wed, 22 Jun 2022 06:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर अमल करते हुए इन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना 19 जून को जारी की थी।
विज्ञापन
जस्टिस अमजद ए सईद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे। राजभवन शिमला में सुबह 9:30 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उन्हें हाईकोर्ट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। हाईकोर्ट में ही फूल कोर्ट वेलकम एड्रेस का आयोजन भी किया जाएगा। अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर अमल करते हुए इन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना 19 जून को जारी की थी। 21 जनवरी 1961 को जन्मे अमजद ए सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे। 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद जस्टिस सबीना को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें