फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayana Devi Ropeway: श्री नयनादेवी जी मंदिर के मुख्य द्वार तक अब रोपवे से पहुंचेंगे श्रद्धालु, होगा विस्तार

Wed, 22 Jun 2022 06:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)

सार

प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में गुफा से मंदिर के मुख्य द्वार तक करीब 175 मीटर रोप-वे का विस्तार होगा। रोप-वे का निर्माण करने वाली कंपनी ने इस परियोजना को लेकर उपायुक्त पंकज राय के समक्ष प्रस्तुति दी है।
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी मंदिर रोपवे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में श्रद्धालु अब गुफा नहीं, बल्कि मंदिर के मुख्य द्वार तक रोप-वे से पहुंचेंगे। गुफा से मंदिर के मुख्य द्वार तक करीब 175 मीटर रोप-वे का विस्तार होगा। रोप-वे का निर्माण करने वाली कंपनी ने इस परियोजना को लेकर उपायुक्त पंकज राय के समक्ष प्रस्तुति दी है। पुराने और इस नए रोप-वे से शक्तिपीठ में करीब 725 मीटर यात्रा होगी। पहले घवांडल से श्री नयनादेवी जी मंदिर की गुफा तक करीब 550 मीटर रोप-वे था। अब इसके विस्तार की योजना चल रही है। इस योजना के तहत रोप-वे तैयार हो जाएगा तो श्रद्धालु घवांडल से मंदिर के मुख्य द्वार तक पांच मिनट में पहुंचेंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें दिव्यांग श्रद्धालुओं के साथ अब गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


लगभग 25 सालों से श्री नयनादेवी जी में रोप-वे चला रही कंपनी ही इसका विस्तार करेगी। पहले श्रद्धालु रोप-वे के जरिये मुख्य सड़क से गुफा तक पहुंचते थे, लेकिन अब श्रद्धालुओं को मंदिर तक जोड़ने का प्लान तैयार किया गया है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि यहां उनका रोप-वे पिछले कई सालों से संचालित है। रोप-वे के अलावा गाड़ियों के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था भी है। स्वच्छ वातावरण में पीने के पानी की जगह-जगह व्यवस्था के अलावा कंपनी ने शुद्ध वैष्णो भोजनालय की व्यवस्था भी की है। उधर, उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि कंपनी के पदाधिकारियों ने योजना की प्रस्तुति दी है। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि श्री नयनादेवी जी के एसडीएम से जगह की पुष्टि कर आगामी कार्रवाई करें। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि एक साल में यह रोप-वे तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें