फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल-कोटखाई: भाजपा महिला और युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों समेत 15 नेता निष्कासित

Mon, 25 Oct 2021 09:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

भाजयुमो के आठ और महिला मोर्चा के सात पदाधिकारियों पर यह कार्रवाई की गई है। निष्कासित होने वालों में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जतिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष महासू अजय बिष्ट, जिला सचिव रिंकू परवीन चौहान, जिला प्रवक्ता वेद शर्मा, सह प्रवक्ता राजेश छिंजवान, मंडल महामंत्री चेतन कडैइक और काकू के अलावा मंडल कोषाध्यक्ष हितेष खागटा शामिल हैं। 
विज्ञापन
भाजयुमो(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा का समर्थन करने वालों पर भाजपा के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने भी कार्रवाई का चाबुक चला दिया है। इससे पहले भी भाजपा ने पदाधिकारियों को पार्टी से निकाला था। वहीं, सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्षों समेत 15 और पदाधिकारियों को छह-छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। भाजयुमो के आठ और महिला मोर्चा के सात पदाधिकारियों पर यह कार्रवाई की गई है। निष्कासित होने वालों में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जतिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष महासू अजय बिष्ट, जिला सचिव रिंकू परवीन चौहान, जिला प्रवक्ता वेद शर्मा, सह प्रवक्ता राजेश छिंजवान, मंडल महामंत्री चेतन कडैइक और काकू के अलावा मंडल कोषाध्यक्ष हितेष खागटा शामिल हैं। 

विज्ञापन


उधर, जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्ष नैना तनेटा, मंडल उपाध्यक्ष पिंकी कोटवी, महामंत्री रजनी सलाकटा, महासू जिला उपाध्यक्ष विजेता खिमटा, महासू जिला सचिव पूनम मोखटा, विशेष आमंत्रित सदस्य रूबजा नेपटा और मीनाक्षी मानटा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन पर यह कार्रवाई भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के खिलाफ प्रचार करने पर की गई है। कुछ दिन पहले ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी के 13 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें