उधर, प्रदेश कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र, फतेहपुर और कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। पर्यवेक्षकों को फील्ड में जाकर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श के बाद नामों का पैनल बनाने को कहा गया है। अपने स्तर पर भी प्रदेश कांग्रेस फीडबैक ले रही है।
हालांकि, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट को ध्यान में रखकर ही प्रत्याशियों के नाम का पैनल हाईकमान को भेजा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि तीनों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट मांग ली गई है। दमदार प्रत्याशियों का पैनल बनाकर हाईकमान के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।