फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू पहुंचकर जेपी नड्डा ने लिया भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद

Thu, 10 Oct 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचकर भगवान रघुनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नड्डा बुधवार रात को उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों को दशहरा उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि आज के आधुनिक समय में प्रदेश के लोगों ने यहां की समृद्ध संस्कृति देव परंपरा को संजोकर रखा है। 

उल्लेखनीय है कि कुल्लू पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नड्डा को गांधीनगर स्थित उनकी बुआ के घर तक छोड़ा और उसके बाद वापस शाढ़ाबाई आ गए।

गुरुवार सुबह जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भुंतर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि नड्डा महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए रवाना हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें