जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। नड्डा के इस बयान के बाद हिमाचल भाजपा में नेतृत्व को लेकर फिर स्पष्ट हो गया है कि भाजपा अगला विस चुनाव जयराम ठाकुर को चेहरा बनाकर ही लड़ेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। नड्डा के इस बयान के बाद हिमाचल भाजपा में नेतृत्व को लेकर फिर स्पष्ट हो गया है कि भाजपा अगला विस चुनाव जयराम ठाकुर को चेहरा बनाकर ही लड़ेगी। नड्डा शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर में पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ माथा टेकने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी साथ रहे।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर नड्डा ने कहा कि यह स्थानीय मुद्दे हैं और सीएम जयराम से संबंधित हैं। गगल एयरपोर्ट का विस्तार भाजपा शासन में ही होगा। भाजपा की ‘आप’ और कांग्रेस से टक्कर के सवाल पर उन्होंने बताया कि प्रजातंत्र में कोई भी आ सकता है। फैसला जनता करती है। मां बज्रेश्वरी से उन्होंने कामना की है कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी ताकत से आगे बढ़कर देश की सेवा में अपना योगदान दे।