फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में 2021 तक तैयार हो जाएगा एम्स: जेपी नड्डा

Thu, 18 Oct 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बिलासपुर में बनने वाला एम्स 2021 में बन कर तैयार हो जाएगा। सभी औपचारिकताओं को पूरा कर अप्रैल 2019 से निर्माण कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन


कार्य तेजी के साथ पूरा किया जाएगा और पहले चरण में एम्स का 300 बिस्तर का अस्पताल 2019 में ही तैयार हो जाएगा। पत्रकार वार्ता में नड्डा ने कहा कि इस पूरे कार्य के लिए 1351 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।

 आयुष्मान में अब तक 9.46 लाख केस

मास्टर प्लान और लेआउट मंत्रालय में जमा हो चुका है। वर्ष 2021 तक 750 बिस्तर का अस्पताल बन कर तैयार हो जाएगा। नड्डा ने कहा कि देश में आयुष्मान भारत योजना से लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

इस योजना के तहत अभी तक 9,46,069 मामले आ चुके हैं जिसमें करीब 152 करोड़ के बिल बने हैं। इसके अलावा 145 करोड़ की राशि मंजूर भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत देश से 47 हजार 80 अस्पताल ने सुविधा मुहैया करवाने के लिए आवेदन किया है जिसमे ं14 हजार में सुविधा देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आयुष्मान में फ्रॉड की संभावना नहीं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आयुष्मान में फ्रॉड की कोई संभावना नहीं है। क्योंकि इस योजना के तहत किसी का भी हेल्थ रिकार्ड चेक नहीं किया जा सकता। पूरा पैसा उपचार करने वाले संस्थान में सीधा जाएगा। 

एक कार्ड पर देश में कहीं भी ले सकते हैं सुविधा का लाभ 
जेपी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत बने कार्ड के तहत व्यक्ति देश में किसी भी अस्पताल में उपचार करवा सकता है। पूरा सिस्टम डिजिटल रूप से काम कर रहा है। 

डेंगू पर जागरूक हों लोग
नड्डा ने कहा कि डेंगू से बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। इसके लिए लोगों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें