कुछ सवारियां 500 मीटर आगे जाने के बाद उतर गईं। लगभग एक किलोमीटर बस आगे बढ़ी तो अन्य सवारियां भी दहशत में एक-एक कर उतरना शुरू हो गईं। बस में सवार एक व्यक्ति ने आरएम को मामले की मोबाइल पर सूचना दी। सवारियों ने खैरी से पांच किलोमीटर दूर मांगन में बस को रुकवा दिया। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी इसका मैसेज वायरल हो गया।
इस पर राजगढ़ थाना से पुलिस एक दल तुरंत मौके पर पहुंचा और चालक की एल्कोसेंसर से जांच की। इसमें एल्कोहल की मात्रा 158 एमजी पाई गई। पुलिस के अनुसार यह मात्रा वाहन चलाने के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को व्हाट्सएप पर सवारी का मैसेज मिला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 व 202 के तहत मामला दर्ज किया है।