फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा बोले- 2022 में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस एम्स हिमाचल को मिलेगा

Tue, 21 Sep 2021 10:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल को हमेशा विशेष प्रेम मिला। हिमाचल को एम्स की सौगात देने के लिए पूरा हिमाचल उनका धन्यवादी है। एम्स बिलासपुर के बनने से हिमाचल के स्वास्थ्य जगत को बहुत बड़ी ताकत मिलेगी। केवल हिमाचल ही नहीं, पूरे उत्तर भारत के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री रहे जेपी नड्डा और केंद्रीय खेल एवं युवा मामले, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की विशेष उपस्थिति में अधिकारियों के साथ एम्स बिलासपुर हिमाचल प्रदेश की समीक्षा बैठक ली। यह वर्चुअल तरीके से ली गई। इसमें एम्स बिलासपुर के निर्माण कार्य को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल को हमेशा विशेष प्रेम मिला। हिमाचल को एम्स की सौगात देने के लिए पूरा हिमाचल उनका धन्यवादी है। एम्स बिलासपुर के बनने से हिमाचल के स्वास्थ्य जगत को बहुत बड़ी ताकत मिलेगी।

विज्ञापन


केवल हिमाचल ही नहीं, पूरे उत्तर भारत के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। 2022 में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस ये संस्थान पूरे उत्तर भारत को प्रधानमंत्री की सौगात के रूप में मिल जाएगा। जगत प्रकाश नड्डा ने सतत निगरानी के लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया का आभार व्यक्त किया और अनुराग ठाकुर की सराहना की और राज्य सरकार की ओर से बुनियादी सुविधाएं मुहैया करने के लिए जयराम का धन्यवाद किया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने निर्देश दिए कि एम्स बिलासपुर का निर्माण कार्य 2022 तक की समय सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें