फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda in Himachal: जेपी नड्डा बोले- हिमाचल सरकार से केंद्र की ओर से दिए गए बजट का लूंगा पूरा हिसाब

Tue, 28 May 2024 07:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी,रामपुर/ननखड़ी/भावानगर/रोहड़ू।

सार

आपदा में कांग्रेस सरकार को केंद्र ने 1,782 करोड़ रुपये राहत कार्यों के लिए दिए, लेकिन इन पैसों की बंदरबांट हुई। इसके अलावा सड़कों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ने 2,500 करोड़ और नए मकान बनाने के लिए 11,000 करोड़ रुपये दिए। 
विज्ञापन
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : J.P.Nadda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को अलग-अलग चुनावी जनसभाओं में प्रदेश की कांग्रेस सरकार और इंडी गठबंधन पर जोरदार जुबानी हमला बोला। नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। इनके कई नेता जेल में हैं तो कई बेल पर। उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र की ओर से आपदा, सड़कों के निर्माण और रखरखाव व आवास निर्माण के लिए जो बजट दिया है, उसका पूरा हिसाब लूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। नड्डा ने शिमला के रोहड़ू, ननखड़ी और किन्नौर के छोलतू में जनसभाएं कीं।

विज्ञापन



 

नड्डा ने कहा कि पहले जाति, धर्म और इलाके के नाम पर वोट डाले जाते थे, लेकिन अब नेताओं के काम के रिपोर्ट कार्ड को देखकर लोग वोट डालते हैं। आपदा में कांग्रेस सरकार को केंद्र ने 1,782 करोड़ रुपये राहत कार्यों के लिए दिए, लेकिन इन पैसों की बंदरबांट हुई। इसके अलावा सड़कों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ने 2,500 करोड़ और नए मकान बनाने के लिए 11,000 करोड़ रुपये दिए। राहुल व प्रियंका गांधी का बिना नाम लिए आरोप लगाया कि आपदा में न भाई हिमाचल आए, न बहन, जबकि वह खुद तीन बार आए हैं। मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के लिए मतदान की अपील करते हुए नड्डा ने कहा कि मंडी से प्रतिभा सिंह तीन बार सांसद रहीं, लेकिन उन्होंने अपने गृहक्षेत्र में भी विकास नहीं करवाया। लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह रामपुर उपमंडल में ही खस्ताहाल सड़कें दुरुस्त नहीं करवा पाए, तो वह मंडी संसदीय क्षेत्र का क्या विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार ने राजनीति ही बदल दी है। अब धर्म, जाति, इलाके और ऊपर-नीचे की राजनीति नहीं होती।

10 साल पहले देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था, हर कहीं कमीशन की बात होती थी, अब केंद्र की मोदी सरकार में यह सब देखने को नहीं मिलता है। इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी ने कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, चावल घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, 2-जी और 3-जी घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड, हेलिकॉप्टर घोटाला, चीनी घोटाला, चारा घोटाला, नौकरी के बदले जमीन घोटाला किया है। इनके नेताओं और नौकरों के घरों से करोड़ों रुपये बरामद किए गए। मोदी सरकार ने देश की सीमाओं तक सड़कें पहुंचाने का काम किया है। भारत के हर गांव में इंटरनेट की सुविधा दी है। कांग्रेस जनजातीय क्षेत्र का आरक्षण खत्म करने में लगी है। आप लोगों के आरक्षण पर डाका डालकर देश में धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। उन्होंने कहा कि कंगना ने फिल्मी दुनिया में देश-विदेश में नाम कमाकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है, इसलिए उनका हक बनता है कि उनको भी राजनीति में स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने शिमला संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए भी वोट मांगे।

'पहले देश की सीमाओं पर होते थे हमले, अब डरते हैं पड़ोसी देश'
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। ऐसे में इस बार देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को फिर देश की बागडोर सौंपने का मन बनाया है। कांग्रेस शासन में देश की सीमाओं में आए दिन हमले हुआ करते थे, लेकिन आज पड़ोसी देश आंख उठाकर देखने में डरते हैं।

विज्ञापन


'तीन साल में विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा भारत'
रोहड़ू में जनसभा में नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन साल बाद भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगी। देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद तीन करोड़ परिवारों को नए पक्के घर मिलेंगे। देश में हर घर को बिजली मुफ्त मिलेगी। 70 साल से ऊपर की उम्र के हर व्यक्ति को पांच लाख का हेल्थ कार्ड जारी होगा। ऑटोमाेबाइल के क्षेत्र में देश विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। दवाइयों व स्टील उत्पादन में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें