जगदीश ने बताया कि शनिवार दोपहर को घर में खाना खाने के बेटा काम करने चला गया और देर शाम तक घर नहीं लौटा। फोन न उठाने पर रात करीब 8.30 बजे उसके भाई को देखने भेजा तो घर के पास गिरा पड़ा मिला। उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। जगदीश ने पुलिस को दिए बयान में बैंक कर्मचारी सुरेंद्र कुमार पर तंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि हमने तो लोन लिया ही नहीं है। बेवजह तंग करने के चलते रामकुमार ने आत्महत्या कर ली।
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता के बयान और मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर सुरेंद्र कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा-306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
उधर, लठियानी शाखा के बैंक मैनेजर विजय राणा ने बताया कि पुलिस ने भी उनसे संपर्क किया है। जिस कर्मचारी का नाम सुसाइड नोट में है वह तीन-चार साल पहले ही दूसरी शाखा में ट्रांसफर हो चुका है। सेल्समैन रामकुमार ने लोन लिया है या नहीं सोमवार को रिकॉर्ड देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।