केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विश्व स्वास्थ्य सभा डब्ल्यूएचए के अध्यक्ष बन गए हैं। भारत को 68वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की अध्यक्षता करने का मौका मिला है।
नड्डा जिनेवा में चल रही विश्व स्वास्थ्य सभा डब्ल्यूएचए की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। भारत को 19 साल बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की सर्वोच्च निर्णायक संस्था डब्ल्यूएचए का अध्यक्ष चुना गया।
डब्ल्यूएचए की यह बैठक 18 से 27 मई तक जिनेवा में चल रही है। नड्डा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय शिष्टमंडल बैठक में भाग लेने गया है।