फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के लिए नड्डा ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

Sat, 25 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार मंडी-कुल्लू के दौरे पर पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस वित्त वर्ष के अंत तक हिमाचल में सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए केंद्र सरकार 10 हजार करोड़ रुपये देगी। खस्ताहाल मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को सुधारने के लिए 40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामपुर, मंडी, हमीरपुर और टांडा में ट्रॉमा सेंटर के लिए 50 करोड़ रुपये इसी साल स्वीकृत किए जाएंगे। शनिवार को मंडी के सेरी मंच पर आयोजित अभिनंदन समारोह में जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल को आईटी और हेल्थ हब के रूप में विकसित करने की दिशा में केंद्र सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। हिमाचल डिजिटल हब भी बन सकता है।

नड्डा ने कहा कि देश में 90 लाख बच्चों का टीकाकरण होना है। इसके लिए विशेष अभियान शुरू किया गया और हर बच्चे को सात टीके लगाए जा रहे हैं। मोदी की सोच स्किल इंडिया के तहत देश के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल बजट में हिमाचल के लिए 355 करोड़ रुपये मंजूर हुए गए।
विज्ञापन


इसी साल प्रदेश के लिए आठ नेशनल हाईवे मंजूर किए गए हैं। मनाली-चंडीगढ़ एनएच की मरम्मत को जल्द टेंडर होंगे। उन्होंने कहा कि नेरचौक में निर्माणाधीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को चलाने के लिए प्रदेश सरकार जो चाहेगी, उसमें केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी।

लगभग दोगुनी हुई केंद्रीय मदद
नड्डा ने कहा कि हिमाचल को केंद्रीय मदद और टैक्सों के रूप में मिलने वाली आर्थिक राशि में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2013-14 में प्रदेश में टैक्स के रूप में 11 हजार 200 करोड़ रुपये की मदद मिली जो बढ़ कर वर्ष 2014-15 में 28 हजार करोड़ तक पहुंच गई है। केंद्रीय मदद के रूप में 38 हजार करोड़ की तुलना में 62 हजार करोड़ की राशि दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें