फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी संग मां नयनादेवी के दरबार पहुंचे नड्डा

Sat, 25 Apr 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने शनिवार सुबह उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में परिवार सहित पहुंचकर पूजा-अराधना की। मंदिर के प्राचीन हवनकुंड में हवन के साथ ही उन्होंने वहां पर कन्या पूजन भी किया।
विज्ञापन


इस पूजा में उनकी धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा भी शरीक हुई। पूजा के पश्चात एसडीएम सदर एमएल मेहता व मंदिर अधिकारी मदन लाल शर्मा ने जेपी नड्डा को माता की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। नड्डा शुक्रवार रात ही नयनादेवी में पहुंच गए थे।

रात्रि ठहराव के पश्चात भौर होते ही उन्होंने मां नयनादेवी का रुख किया। लगभग सात बजे में नयनादेवी के मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पुजारी वर्ग ने उन्हें विधिवत रूप से पूजा करवाई। पूजा के बाद नड्डा ने पत्रकारों से अनौपचारिक  वार्ता में कहा कि बिलासपुर के दयोली गांव को प्रशासनिक अधिकारियों के सर्वेक्षण के बाद ही गोद लिया गया है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में बिलासपुर के विधायक ने क्या कहा वह उनके ध्यान में नहीं है। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार को भरपूर मदद मिल रही है। प्रदेश को विकासात्मक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। रेलवे बजट में इस वर्ष 300 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। साथ ही पहले ही वर्ष में प्रमुख प्रदेशों में एम्स हिमाचल को मिला है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें