जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक का कुल व्यवसाय लगभग 1900 करोड़ का है। इसमें डिपॉजिट लगभग 1300 करोड़ और 600 करोड़ के लोन वितरित किए हैं। प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं के तहत बैंक लोन वितरित कर रहा है।
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की वित्त वर्ष 2023-2024 की छमाही प्रोग्रेस रिपोर्ट की समीक्षा के लिए सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा और बैंक के प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैंक के 33 शाखा के प्रबंधक व मुख्य कार्यालय के एजीएम मौजद रहे। चेयरमैन ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-2024 की छमाही में बैंक का व्यवसाय संतोषजनक रहा।
विज्ञापन
इसे बेहतर करने के लिए बैंक के सभी अधिकारियों को 31 मार्च 2024 तक बैंक के डिपॉजिट और एनपीए को 5 फीसदी करने का टारगेट दिया। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक का कुल व्यवसाय लगभग 1900 करोड़ का है। इसमें डिपॉजिट लगभग 1300 करोड़ और 600 करोड़ के लोन वितरित किए हैं। प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं के तहत बैंक लोन वितरित कर रहा है।