फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 40 पदों पर हो रही है भर्ती

Fri, 13 Jan 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। मैसर्ज ल्युमिनस पावर टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड 40 पदों पर भर्ती करने जा रही है। कंपनी के अंब तहसील के रामनगर (गगरेट) स्थित प्लांट में विभिन्न पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें ग्रिडकास्टिंग ऑपरेटर, स्पाइन कॉस्टिंग ऑपरेटर, चार्जिंग ऑपरेटर, ऑक्साइड मील ऑपरेटर, पेस्टिंग ऑपरेटर सहित असेंबली ऑपरेटर के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जनवरी को सुबह 10 बजे से कंपनी परिसर स्थित कार्यालय में लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि उक्त पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास के साथ आईटीआई तथा तीन से आठ वर्ष तक बैटरी उत्पादन संस्था में अनुभव होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये योग्यताएं होना भी है जरूरी

इसके अलावा इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वेतन आवेदक के अनुभव के आधार पर दिया जाएगा।

आरसी कटोच ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपना रोजगार कार्यालय पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाणपत्रों एवं उनकी छाया प्रतियों तथा अनुभव प्रमाणपत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से अधिसूचित सभी पद आवेदक के अनुभव के आधार पर ही भरे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें