पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की सालाना परीक्षाएं मार्च में ही होंगी। बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का शेडयूल तैयार कर लिया गया है, लेकिन निर्वाचन आयोग से परमिशन लेने के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी।
बोर्ड ने इसके लिए निर्वाचन आयोग को वीरवार को पत्र लिखा है। बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने इसकी पुष्टि की है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं कक्षा की परीक्षा मार्च के पहले हफ्ते और दसवीं की परीक्षा दूसरे हफ्ते में शुरू होगी।
वहीं, बोर्ड ने नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर परीक्षा केंद्र में निगरान दस्तों के अलावा केंद्र में रोटेशन मुताबिक ऑब्जर्वर लगाए जाएंगे।
वहीं, इन परीक्षा केंद्रों में जिले के दूसरे अधिकारियों की भी स्पेशल ड्यूटियां लगाई जाएंगी। इस बार दसवीं की परीक्षा में 332445 रेगुलर व 25673 ओपन स्कूल के स्टूडेंट्स अपीयर होंगे।