फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, 600 पदों पर भर्ती

Tue, 26 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने विभिन्‍न विभागों में 600 पद भरने को मंजूरी दे दी है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने विभिन्‍न विभागों में 600 पद भरने को मंजूरी दे दी है। हिमाचल मंत्रिमंडल ने सोमवार को हुई बैठक में लगभग 600 पदों को भरने को मंजूरी दी।
विज्ञापन


कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी के 300 पद भरने का निर्णय लिया है। विभाग ने हाल ही में इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा था। अब मंजूरी मिलने के बाद इसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बैठक में आयुर्वेद विभाग में अनुबंध आधार पर आयुर्वेद फार्मासिस्टों के 150 पदों को भरने को भी मंजूरी दी गई। अनुबंध आधार पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 100 पदों को भरने को अपनी स्वीकृति दी। इन पदों में 50 प्रतिशत सीधी भर्ती के माध्यम से तथा 50 प्रतिशत बैच आधार पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

इन विभागों में भी निकली नौकरियां

कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं में बीडीओ श्रेणी के पांच एक्स काडर पदों को सृजित करने को भी मंजूरी दी।

सीएम वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में आयुर्वेदिक विभाग में रोगी कल्याण समिति की ओर से अनुबंध आधार पर कार्यरत सात आयुर्वेदिक चिकित्सकों की सेवाओं को नियमित करने की मंजूरी दी गई।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सीधी भर्ती के तहत स्टेनो-टाइपिस्ट के दो पदों को भरने, सीधी भर्ती से खाद्य एवं आपूर्ति के जिला निरीक्षक के एक पद को भरने, उच्च शिक्षा विभाग में चालकों के सात पदों को भरने और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग में स्वीपर-कम-पीयन के पांच पदों को सृजित करने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

ये खाली पद भी भरे जाएंगे

मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में अनुबंध आधार पर पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक सूचना प्रौद्योगिकी के एक पद और एनआईसी में आउटसोर्सिंग से सिस्टम एनालिस्ट के एक पद को भरने का फैसला लिया है।

उद्योग विभाग में अनुबंध आधार पर प्रबंधक के दो पदों को भरने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में अनुबंध आधार पर प्रदेश के संस्कृत महाविद्यालयों में आचार्यों के नौ पदों को भरने की भी स्वीकृति दी गई। किन्नौर जिले के पूह स्थित एडीएम कार्यालय में रिक्त पदों को भरने को भी मंजूरी दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें