फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, 1 सितंबर से शुरू हो रही है भर्ती

Fri, 19 Aug 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। सेना में भर्ती शुरू हो गई है। हिमाचल के कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में जिला कांगड़ा और चंबा के युवकों की सेना में एक से 10 सितंबर तक भर्ती होगी।
विज्ञापन


भर्ती में ऑनलाइन रजिस्टर्ड युवक ही भाग ले सकते हैं। युवक सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल हरजिंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय सेना भर्ती की तिथियों की घोषणा कर दी है।

उम्मीदवार को अपने प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। भर्ती रैली के लिए गेट सुबह दो बजे खुलेगा और तीन बजे बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

यहां देखें पूरा शेड्यूल

एक सितंबर को सोल्जर सामान्य ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क, एसकेटी एवं सोल्जर ट्रेडमैन के लिए जिला कांगड़ा के तहसील और उपतहसील पालमपुर, पंचरुखी, धीरा, थुरल, बड़ोह और भवारना और अनुमति प्राप्त आउटसाइडर, दो सितंबर को तहसील और उप तहसील कांगड़ा, नगरोटा बगवां, हारचक्कियां, बैजनाथ, मुल्थान और चढ़ियार, तीन को तहसील और उप तहसील देहरागोपीपुर, रक्कड़, डाडासीबा, जसवां, हरिपुर, मझीण और धर्मशाला, चार को नूरपुर, शाहपुर और दरीणी के युवाओं के लिए भर्ती होगी।

पांच को रिजर्व दिन, छह सितंबर को जयसिंहपुर, आलमपुर, ज्वालामुखी, खुंडियां, फतेहपुर, कोटला और नगरोटा सूरियां, सात को इंदौरा, जवाली, गंगथ और जिला चंबा की डलहौजी तहसील की भर्ती होगी। आठ सितंबर को जिला चंबा की चंबा, भटियात, भरमौर, सलूणी, पांगी, चुराह, सिहुंता, होली, भलेई और धारवाल की भर्ती होगी। साथ ही हिमाचल और हरियाणा (गुड़गांव, मेवात, पलवल, और फरीदाबाद) जिलों को छोड़ कर डीएससी सैनिकों की भर्ती होगी, जबकि नौ और दस सितंबर को डॉक्टरी जांच होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें