फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के बाद नौकरी

Fri, 27 Feb 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के दरबार खुले हैं। पनेशिया बायोटेक लिमिटेड गांव मालपुर तहसील नालागढ़ जिला सोलन ने 20 पद जूनियर हैल्पर (पुरुष वर्ग) के अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार चार मार्च को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रात: साढ़े दस बजे से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता दसवीं या बाहरवीं पास, आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

वेतनमान 6250 रुपये प्रतिमाह देय होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता दसवीं या बाहरवीं, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों व इनकी फोटो प्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित साक्षात्कार के लिए 4 मार्च को प्रात: साढ़े दस बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को किसी प्रकार का दैनिक एवं यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें