फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का मौकाः शिक्षकों के 133 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला चंबा के स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के कुल 133 पदों पर अगले 15 दिन के भीतर भर्ती आयोजित की जा रही है। इसके लिए जल्द ही उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगें जाएंगे। कई स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हो गई है।
विज्ञापन


जिला के 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर के सभी खाली पद जल्द भरे जाएंगे। ये पद स्कूल प्रबंधन समिति के तहत पीरियड आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परमिशन दे दी है।

जल्द इन पदों के भरने के लिए साक्षात्कार होंगे। जिला चंबा में मौजूदा समय में कुल 120 सीनियर सेकेंडरी स्कूल चल रहे हैं। इसमें से 24 स्कूल हाल ही में हाई स्कूल से अपग्रेड हुए हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों के सैकड़ों पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

एसएमसी के जरिए भरे जाएंगे पद

सरकार ने स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए एसएमसी के माध्यम से नियुक्तियां करने का फैसला लिया है। इसके तहत जिला चंबा में कुल 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर के करीब 133 पद भरे जाएंगे। ये पद उन स्कूलों में भरे जाएंगे जिनमें पिछले दो से अधिक सालों से शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। इसके अलावा जो स्कूल हाल ही में अपग्रेड हुए हैं।

उनमें भी रिक्त पदों पर एसएमसी के तहत नियुक्तियां होंगी। इसके लिए विभाग की ओर से नियुक्तियां करने के लिए परमिशन दे दी है। अब एसडीएम की ओर से साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी। इसके बाद स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि एसएमसी के तहत जिला के करीब 40 सीसे स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द साक्षात्कार होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें